हमेशा फ्री · कोई लॉगिन नहीं

शिपिंग लेबल को 4x6 में एक क्लिक में क्रॉप करें

Meesho, Flipkart और Amazon की A4 लेबल PDF को थर्मल प्रिंटर के साफ़ 4x6 लेबल में बदलें। हर लेबल के नीचे SKU, साइज़ और Qty बोल्ड में छपती है।

  • सारे फ़ीचर फ्री
  • फ़ाइल आपके डिवाइस से बाहर नहीं जाती
  • बैच, सॉर्ट और पिकलिस्ट
A4 210 x 297 mm→4x6 100 x 150 mm

शिपिंग लेबल क्रॉप करें

100% फ्री
    और विकल्प
    लेबल के चारों ओर अतिरिक्त मार्जिन
    0 pt

    फ़ाइलें आपके डिवाइस पर ही प्रोसेस होती हैं, कभी अपलोड नहीं होतीं।

    लेबल 4x6 में कैसे क्रॉप करें (3 स्टेप)

    1. लेबल डाउनलोड करें: अपने Meesho, Flipkart या Amazon सेलर पैनल से लेबल PDF डाउनलोड करें।
    2. PDF यहाँ डालें: ऊपर वाले बॉक्स में फ़ाइल डालें और लेबल क्रॉप करें पर क्लिक करें। टूल हर पेज से लेबल काटकर 4x6 साइज़ में फिट करता है और नीचे SKU लिख देता है।
    3. प्रिंट करें: डाउनलोड या सीधे प्रिंट करें। प्रिंटर में पेपर साइज़ 100 x 150 mm और स्केल Fit रखें।

    सारे फ़ीचर फ्री

    दूसरी वेबसाइट्स पर SKU सॉर्टिंग, पिकलिस्ट, SKU मैपिंग और बैच फ़ाइलें अक्सर "Pro" प्लान में आती हैं। CropMyLabels पर ये सब बिल्कुल फ्री हैं:

    • लेबल पर SKU, साइज़, Qty – पैकिंग में गलती कम होती है।
    • SKU या कूरियर के हिसाब से सॉर्ट – एक जैसे प्रोडक्ट एक साथ प्रिंट होते हैं।
    • पिकलिस्ट PDF – हर SKU और साइज़ की कुल Qty एक शीट पर।
    • SKU मैपिंग – मार्केटप्लेस SKU की जगह अपना कोड और रैक नंबर छापें।
    • A4 पर 4 लेबल – थर्मल प्रिंटर नहीं है तो A4 पर प्रिंट करके काट लें।
    • इनवॉइस अलग पेज पर – ज़रूरत हो तो हर लेबल के बाद इनवॉइस।

    आपका डेटा सुरक्षित है

    लेबल पर ग्राहक का नाम, पता और फ़ोन नंबर होता है। CropMyLabels इन्हें कहीं नहीं भेजता। पूरी क्रॉपिंग आपके ब्राउज़र में होती है, और पेज खुलने के बाद इंटरनेट बंद होने पर भी काम करती है।

    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

    क्या CropMyLabels सच में फ्री है?

    हाँ। हर फ़ीचर सबके लिए फ्री है। कोई पेड प्लान, लॉगिन या पेज लिमिट नहीं है।

    क्या मेरी लेबल फ़ाइल सर्वर पर अपलोड होती है?

    नहीं। PDF आपके ब्राउज़र में ही खुलती और क्रॉप होती है। ग्राहक की जानकारी आपके कंप्यूटर या फ़ोन से बाहर नहीं जाती।

    4x6 लेबल का साइज़ mm में कितना होता है?

    4 x 6 इंच = 101.6 x 152.4 mm। बाज़ार में यह 100 x 150 mm लिखकर बिकता है। दोनों एक ही प्रिंटर सेटिंग पर चलते हैं।

    मेरे पास थर्मल प्रिंटर नहीं है, तो?

    "कहाँ प्रिंट करना है" में "A4 शीट, एक पेज पर 4 लेबल" चुनें। A4 स्टिकर पेपर या सादे पेपर पर प्रिंट करके डॉटेड लाइन पर काट लें।

    कुछ लेबल पर SKU क्यों नहीं दिखती?

    स्कैन की हुई PDF में टेक्स्ट नहीं होता, इसलिए SKU पढ़ी नहीं जा सकती। सेलर पैनल से लेबल दोबारा डाउनलोड करें।